क्षेत्र के भरखरा गांव में रविवार को यदुवंशियों के आराध्य देव काशीदास बाबा का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए। कलाकारों के करतब देख दर्शक दंग रह गए।
इसके पूर्व, बाजे-गाजे और हाथी-घोड़ों के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। जो गांव का भ्रमण करते हुए पुन: पूजा स्थल पर आकर समाप्त हुआ। इसके बाद पंथी लालचंद साधु द्वारा विभिन्न करतब दिखाए गए।
इस दौरान उन्होंने पशुओं में होने वाली विभिन्न प्रकार बीमारियों तथा उसका उपचार के नुस्खे बताए। इस मौके पर यजमान के रूप में सरोज मिश्र, रमाशंकर यादव, जगदीश, महंत, नंदलाल, तेजा, गुप्तेश्वर आदि लोग रहे। सपा नेता रणजीत चौधरी, श्याम बहादुर सिंह, हरेंद्र सिंह, गिर्जाशंकर सिंह, बब्लू सिंह, राजेदव यादव, बैजनाथ, मनोज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।