नगरा। कस्बा में पांच जून को भूमि विवाद के मामले में मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को ऑ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
नगरा कस्बा निवासी शाहिद खान की अपने पट्टीदारों से जमीन का विवाद था। पांच जून की सुबह शाहिद खान अपनी जमीन में निर्माण करा रहा था। उसी समय पट्टीदार एकजुट होकर लाठी डंडे के साथ शाहिद खान पर हमला कर दिया। दोनो पक्षों में हुई मारपीट में शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई थी। उसका उपचार सदर अस्पताल में करया गया। पिछले सप्ताह ही वह घर आया। शनिवार की रात को अचानक शाहिद की तबियत बिगड़ गई। उपचार के लिए बलिया ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी रुक्सार छह साल की बेटी साबिरा हैं। मृतक की पत्नी कती तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की घटना के दिन ही मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था।