मनियर कस्बा में नशा मुक्ति दिवस पर युवाओं को नशा न करने के लिए जागरूक करते थानाध्यक्ष कमलेश पटेल।
- फोटो : BALLIA
मनियर/लालगंज। नशा मुक्ति दिवस पर रविवार को थानाध्यक्ष मनियर कमलेश कुमार पटेल ने मनियर बस स्टैंड पर नवयुवकों को इकट्ठा कर नशा मुक्त अभियान के तहत नशा त्याग करने की सलाह दी। कहा कि पान, गुटखा, शराब का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक है। नशा करने वाले व्यक्ति का पहले शरीर खोखला करता है। फिर परिवार खोखला बनाता है। ऐसे नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें कि आज से नशा मुक्त बनना है। इस मौके एसआई गुरु प्रताप सिंह, राजीव पाण्डेय, राम प्रताप, अखिलेश यादव, आदित्य पाण्डेय, निरंजन कुमार आदि रहे। दोकटी थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह और चौकी प्रभारी लाल परमानंद त्रिपाठी ने बाजार में घूमकर लोगों को नशा से मुक्ति के लिए जागरूक किया। नौजवानों से आग्रह किया की इस बुरी लत में न फंसें।