फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस वितरण में अनियमितता पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका सस्पेंड-

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के कम्पोजिट विद्यालय परसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शीला प्रजापति द्वारा ड्रेस वितरण में अनियमितता पाए जाने पर मंगलवार को बीएसए शिवनारायण सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी, रेवती रत्नशंकर पांडेय को सौंपी है। साथ ही 15 दिन के अंदर जांच पूर्ण करने का निर्देश बीएसए ने दिया है।
विज्ञापन

निलंबन अवधि में प्रभारी प्रधानाध्यापिका को उप्रावि सुजानीपुर, बेलहरी पर संबद्ध रहेंगी। निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर फर्म श्रीराम इंटर प्राइजेज को ड्रेस के प्रथम किश्त का भुगतान किए जाने के बाद दूसरी किश्त किसी अन्य एवं स्वयं के नाम से चेक काटकर आहरित करने और अनियमित भुगतान करने का आरोप है। बीएसए ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर की है। मामले की शिकायत श्रीराम इंटर प्राइजेज के प्रोपराइटर संजय सोनी ने सीडीओ से की थी। जांच खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी को सौंपी गई थी। इसके अलावा, बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायन सिंह ने शिक्षा क्षेत्र बेलहरी अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मुड़ाडीह पर तैनात दो प्रधानाध्यापकों अमित कुमार सिंह और हुस्नआरा का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। दोनों प्रधानाध्यापकों पर विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने, एमडीएम बनवाने में कोताही बरतने, पदेन दायित्वों की पूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप है। दोनों प्रधानाध्यापकों का वेतन बीईओ की रिपोर्ट पर रोका गया है। बीएसए ने कार्यों को पूरा कर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें