फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेकर नहीं कराया निर्माण, दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त लेने के बाद भी निर्माण नहीं कराने वालों पर न सिर्फ मुकदमा होगा, बल्कि वसूली भी की जाएगी। शहर के ऐसे 200 से ज्यादा लाभार्थियों की सूची तैयार की गई है। सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण के सहायक परियोजना अधिकारी अमर देव सिंह चौहान ने बताया कि कुछ समय से शिकायत आ रही थी कि कुछ लोगों ने पीएम आवास योजना के तहत रुपये ले लिया, लेकिन निर्माण नहीं कराया है। जांच कराने पर शिकायतें सही मिली। ऐसे 200 से अधिक लोगों की सूची तैयार की गई है। इस सूची में संख्या और बढ़ सकती है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी, ताकि भविष्य में ऐसा न हो। बताया कि आवास के लिए आवंटित सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही नगारीय क्षेत्र में जो लोग पात्र हैं, उन्हें ही पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। जिन लाभार्थियों को आवास के लिए रुपये मिले हैं और उन्होंने निर्माण नहीं कराया है, उनसे जवाब मांगा जा रहा है। ठोस जवाब न मिलने पर रिकवरी कराई जाएगी। इसमें कई लोगों ने पहली किस्त मिलने के बाद भी आवास का निर्माण नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें