बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बघौली गांव में मंगलवार की देरशाम एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान एक पड़िया को बचाने में एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।
बघौली गांव निवासी श्रीभगवान राजभर की झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी से अचानक लग आग गई। लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसमे घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जबकि झोपड़ी में एक पड़िया बंधी थी जिसे बचाने के प्रयास में श्रीभगवान (45) आग की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। झुलसे व्यक्ति का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।