फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: कुवैत जाने के लिए पति ने ससुराल से मांगे पैसे, मना करने पर पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक; केस दर्ज

Fri, 17 Nov 2023 04:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

शबनम खातून ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि नवम्बर 2021 में गौसुल आजमा निवासी शाहपूर अपगा थाना उभांव से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति कुवैत जाने के लिए मेरे पर दबाव बनाकर पिता से डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा। मायका से पैसा न लाने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
तीन तलाक का एक और मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नरहनी ( तुर्कवलिया ) निवासी शबनम खातून ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरी पर पुलिस ने पति गौसुल आजम, ससुर इकबाल शाह, सास हाजारा खातून, देवर कामरान अहमद, इमरान अहमद, तौहिद व ननद आफरीन, आसिमन व परवीन पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

शबनम खातून ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि नवम्बर 2021 में गौसुल आजमा निवासी शाहपूर अपगा थाना उभांव से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति कुवैत जाने के लिए मेरे पर दबाव बनाकर पिता से डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगा। मायका से पैसा न लाने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। कुछ माह बाद पति विदेश चले गये और मै अपना मायके चली आई। जूलाई 2023 को पति विदेश से वापस आने के बाद भी हमको ससुराल वापस नहीं ले गये और फोन पर धमकी देने लगे कि जब तक उक्त पैसा अपने घर वालो से नहीं लेकर आओगी तब तक हम तुमको साथ में नहीं रहेगे। फोन पर ही तलाक तलाक बोल दिया। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें