फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्प डेस्क गायब, सैनिटाइजर मशीन बनी शो पीस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमण के नए वैरियंट ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। नए साल में दिन पर दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। शासन की ओर से कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी कोरोना के लिए बने प्रोटोकॉल को नजरंदाज किया जा रहा है। आम लोगों की तो बात छोड़िये सरकारी कार्यालयों में कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिले के मुखिया जिलाधिकारी कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क नदारद दिखी। डीएम सभाकक्ष के बाहर लगी सैनिटाइजर मशीन शो-पीस बनकर रह गई है। कोरोना काल में सरकारी दफ्तरों में बनाई गई कोविड हेल्प डेस्क नजर नहीं आती। अधिकांश विभागों में सैनिटाइजर मशीन तो लगी है, लेकिन उसका प्लग बाहर लटकता दिखाई पड़ रहा था। जिलाधिकारी कार्यालय आने वाले लोगों की न तो थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी न ही इनके हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा हैं।
विकास भवन के मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क बना है। हेल्प डेस्क पर पूरे दिन दो कर्मचारी तैनात रहते है। इसके बाद भी विकास भवन परिसर में आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जाती है। वहीं मुख्य गेट के समीप लगा सैनिटाइजर मशीन भी शोपीस बनी हुई है, जबकि सीडीओ को जिला कोविड कंट्रोल रूम का वरिष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें