बेल्थरारोड/गड़वार/चिलकहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उभांव थाना परिसर में 51.90 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय और गड़वार थाने का 283.70 लाख की लागत से बने प्रशासनिक भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जनता के हितों और सुरक्षा से संबंधित प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों के हित में कार्य कर रही है। गुंडाराज का खात्मा हो गया है। भयमुक्त वातावरण से जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बेल्थरारोड में क्षेत्राधिकारी कार्यालय खुलने से लोगों को काफी सुविधा होगी। साथ ही मऊ और देवरिया जिले के बॉर्डर पर स्थित होने के चलते सुरक्षा प्रबंध मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में क्षेत्राधिकारी कार्यालय मील का पत्थर साबित होगा।रसड़ा की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीओ की स्थाई नियुक्ति होने तक रसड़ा के क्षेत्राधिकारी तीन दिन बेल्थरारोड में अपनी सेवाएं देंगे। सीओ शिवनारायण वैस ने कहा कि कार्यालय खुल जाने से अपराध नियंत्रण में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सीओ की स्थाई रूप से तैनाती किए जाने को लेकर विभागीय पत्राचार किया जाएगा। इस मौके पर उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, दिलीप सिंह राजपूत, सतीश गुप्ता, शशि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
गड़वार थाने में 283.70 लाख की लागत से बना प्रशासनिक भवन का वर्चुअल लोकार्पण के बाद राज्य त्री आनंद स्वरूप शुक्ला और उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस प्रशासनिक को एक नया आयाम देने के लिए उनके प्रशासनिक भवन भारत सहित अन्य भवनों का निर्माण कराया है। पुलिस को डिजिटल के साथ ही तमाम तरह की सुविधाओं से लैस कर दिया है। प्रशासनिक भवन का निर्माण वर्ष 2015 से संचालित था। एसपी राजकरण नय्यर, सीओ सिटी भूषण वर्मा, आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता अंजनी श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय, क्राइम इंस्पेक्टर अंशुमान यदुवंशी, कालीशंकर, बीपी पांडेय, ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे।