फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को बचाने के लिए सरकार चिंतनशील नहीं: रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हैबतपुर, मुबारकपुर समेत दर्जन भर गांवों को बाढ़ से बचाने के प्रति योगी सरकार चिंतनशील नहीं है। मानसून आ गया और अभी तक अधिकारी सिर्फ नक्शा निकाल रहे हैं जो चिंता का विषय हैै। ये बातें युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने शनिवार को मालदेपुर मोड़ स्थित निवास पर पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तीन बार हैबतपुर आ चुके हैं। उज्ज्वला गैस योजना की शुरूआत भी उन्होंनें यहीं से की थी। कहा कि सरकार बांध निर्माण का रास्ता स्पष्ट करे अन्यथा युवा चेतना रेल रोको और चक्का जाम आंदोलन करेगी। कहा कि बलिया ने अमर शहीद मंगल पांडेय, जयप्रकाश नारायण, चंद्रशेखर एवं जनेश्वर मिश्रा जैसे विभूतियों को पैदा किया है जिन्होंने विश्व को प्रभावित किया है। आज हल्की बारिश ने पूरे शहर जलमग्न हो गई और जनप्रतिनिधियों को इसकी चिंता नहीं है। बलिया के विकास की लड़ाई हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। कहा कि नगर विकास विभाग को जल्द हस्तक्षेप करने के साथ जिले के लिए जल नीति बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें