फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने तीन को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के बादिलपुर(बाबूबेल) चट्टी पर शुक्रवार की देर शाम सड़क किनारे बात कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए जिससे तीनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राज्य मार्ग-31 पर स्थित बादिलपुर चट्टी किनारे गांव के तारकेश्वर पासवान (55), अभय राम उर्फ पूरन (50) और लल्लन राजभर (52) तीनों लोग बात कर रहे थे। इस दौरान बलिया से बैरिया की तरफ जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को ग्रामीणों ने नजदीक के हास्पिटल पहुंचाया। जिसमें पूरन की स्थिति चिंता जनक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई परशुराम की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि संबंधित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें