फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्योदय कार्डधारकों को बांटे गए गोल्डेन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अंत्योदय कार्डधारकों को ई-श्रमिक और गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया। जनप्रतिनधियों की ओर से इसका वितरण किया गया।
विज्ञापन

बेरुआरबारी मेंबाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. षिधि रंजन ने वितरण किया। मुख्य अतिथि प्रमोद सिंह ने कहा कि यह योजना प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महत्वकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा है कि देश व प्रदेश में कोई भी व्यक्ति दवा और चिकित्सा के अभाव में नहीं मरने दिया जाएगा। इस के क्रम में आज बेरुआरबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में अंत्योदय कार्डधारकों को ई-श्रमिक एवं गोल्डेन कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। डॉ. एसके सिंह, विनय यादव, राकेश गुप्ता,दीपक शुक्ला, बृजेश पांडेय, संतोष सिंह, रामाशंकर, संजय शुक्ला, जगमोहन राजभर उपस्थित रहे। वहीं,सीएचसी सोनवानी में सोमवार को करीब 100 अन्तोदय कार्डधारकों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया गया। वितरण अधीक्षक डा. मोकर्रम अहमद ने किया। पिंडारी निवासी सीएससीप्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी अन्तोदय कार्डधारकों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। मोकर्रम अहमद ने बताया कि बेलहरी में करीब 2875 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इसमें अभी तक करीब 270 अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया गया है। डॉ.जगमोहन प्रसाद, बीपीएम राकेश सिंह, बीसीपीएम संजय यादव उपस्थित रहे। बैरिया के पीएचसी कोटवां के सभागार में विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने 278 लाभार्थियों में आयुष्मान कार्ड वितरित किया। डा. अमित कुमार ने बताया कि बहुत से लाभार्थी जागरूकता के अभाव में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पत्र पाने के बाद भी अब तक अपना कार्ड नहीं बनवा पाए हैं। अंत्योदय योजना के लाभार्थी के लिए शासन के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। बीसीपीएम संजय यादव ने बताया कि यह सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इससे प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज का लाभ भी ले सकेंगे। डा. संजीव कुमार, अनिल, उपेन्द्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, नितेश कुमार, अनूप सिंह, संजीत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें