फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत करा लें टीकाकरण, स्वास्थ्य सुविधाएं हों बेहतर: कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए टीकाकरण व स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर रखने के विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीकाकरण की प्रगति धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रसार एक बार फिर बढ़ने की संभावना है, लिहाजा शत-प्रतिशत टीकाकरण करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में आशा बहुएं नहीं हैं या कम हैं, वहां आशा की भर्ती कर इनकी संख्या बढ़ाई जाए। ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के बाबत पूरी जानकारी ली। अस्पतालों में जेनरेटर व अन्य सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। कोरोना में चलने वाली दवाओं का स्टॉक पहले से मंगाना सुनिश्चित किया जाए। जांच मशीनें दुरुस्त रहे। महिला अस्पताल के महिला चिकित्सकों की मिल रही शिकायतों के दृष्टिगत उनके कार्य पर नजर रखने का निर्देश दिया।
कमिश्नर ने गड्ढामुक्त सड़क अभियान व पंचायत भवनों के निर्माण के प्रगति की भी समीक्षा की। निराश्रित पशुओं के लिए ठंड में की जाने वाली व्यवस्था के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीएम अदिति सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमओ डॉ तन्मय कक्कड़, डीडीओ आरआर मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने दो कार्यालयों का किया निरीक्षण
बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को विकास खंड दुबहड़ व जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव और साफ-सफाई सही ढंग से रखने के विशेष निर्देश दिए।
दुबहड़ ब्लॉक में जनसुनवाई, भ्रमण पंजिका, बैठक रजिस्टर सहित अनिल अभिलेखों की सघन जांच की। मनरेगा योजनान्तर्गत हुए कार्यों की समीक्षा की। अभिलेख सही ढंग से मेंटेन नहीं होने पर असन्तोष व्यक्त किया और बीडीओ को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर सभी योजनाएं ग्राम पंचायतों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचे।
इसके बाद कमिश्नर गड़वार रोड स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में चारों ओर भ्रमण कर साफ सफाई व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों की भी जांच पड़ताल की। इस दौरान डीएम, सीडीओ के अलावा एसडीएम सदर सर्वेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें