फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या में पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बैरिया। दहेज हत्या के आरोप में पति, देवर, सास व ससुर को शुक्रवार के दिन बैरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के सिवान जनपद के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के अमवारी गांव निवासी शहानी खातून की शादी 02 जून 2021 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किये जाने लगा। जिससे आजिज होकर छह जुलाई 2021 को शहानी गांव के बाहर कुएं में गिरने से उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। चार अगस्त को मृतका की मां के तहरीर पर बैरिया पुलिस ने पति बाजिद अली, देवर माजिद अली, ससुर नियाजुदिन व सास हसमुन खातून के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद चारों आरोपियों को पुलिस ने कोटवां स्थित आरोपियों के घर के बाहर से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें