फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने सरयू नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ और कटान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ के पानी से घिरे ग्रामों का नाव से भ्रमण किया तथा जनसमस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में पासवान ने कहा कि बाढ़ और कटान से जनता परेशान है। क्षेत्र के लोग बाढ़, कटान, जलजमाव, खराब सड़क और विद्युत संकट से जूझ रहे हैं। फसल की बर्बाद हो गई है। की मार झेलने को विवश हैंबाढ़ से हजारों की आबादी प्रभावित है। चंदायर बलीपुर ग्राम पंचायत की पूरी आबादी पानी से घिर गई है। दर्जनों कच्चे घर जमींदोज हो गए। शाहपुर अफगा, बहाटपुर, खेतिहरी, मुबारकपुर, नरहीं, हल्दीरामपुर की स्थिति अत्यंत दयनीय है। तुर्तीपार ग्राम पंचायत की मल्लाह बस्ती, यादव बस्ती, इंदिरानगर, उभांव का चंदन पट्टी पानी से घिर गया है। लोग आवागमन के संकट से जूझ रहे हैं। आबादी के लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। कोरोना संक्रमण के दौर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किए जाने से रोग के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन बाढ़ और कटान के स्थाई समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने मौन अख्तियार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जनता बाढ़ और और कटान की समस्या से जूझ रही है, लेकिन हालात से वाकिफ होने के बावजूद शासन प्रशासन उदासीन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतर कर आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें