केला प्लांट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा
--सैंपलिंग के दौरान भीड़ ने विभागीय कारवाई का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसडीहरोड। क्षेत्र के टकरसन गांव स्थित केजीएन फ्रूट और खान फ्रूट कंपनी में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। सहायक आयुक्त आजमगढ़ मंडल बीके पांडेय के नेतृत्व में हुई इस कारवाई में टीम के सदस्यों ने केला पकाने के प्लांट की गहन छानबीन की।
कारवाई के दौरान टीम ने केला के तापमान नियंत्रित करने, पकाने की विधि, साफ-सफाई तथा स्टॉक की भी पड़ताल की। छापेमारी के दौरान टीम ने आवश्यक कारवाई करने के उपरांत बांसडीह के लिए रवाना हो गई, जहां सैंपलिंग के दौरान भीड़ ने विभागीय कारवाई का विरोध किया तो बासंडीह कस्बा स्थित एक मिठाई की दुकान से नमूना संग्रहित करने के उपरांत टीम जिला मुख्यालय लौट गई। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा आजमगण मण्डल बीके पांडेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा आधिकारी दीपक श्रीवास्तव, मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुहम्मद साकिब, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
----------