फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में आग: शार्ट सर्किट से लगी आग में तीन दुकानों का सामान स्वाहा, लाखों रुपये का नुकसान

Fri, 13 Oct 2023 01:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

शार्ट सर्किट से पहले आनन्द कुमार केसरी की दुकान में आग लगी। आग की लपटों ने अरविंद केशरी व अजीत केशरी की दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
बलिया में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन बैंक रानीगंज शाखा के निकट सौंदर्य प्रसाधन व खिलौनों की दुकान में शुक्रवार को बिजली के शार्टसर्किट से आग लग गई। दुर्घटना में तीन दुकानों में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। आसपास के ग्रामीणों व युवाओं के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के नियंत्रण में आने के बाद मौके पर फायरब्रिगेड व स्थानीय पुलिस पहुंच गई और आग पूरी तरह बुझा दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Cyber Crime: जालसाजों ने आईआईटी बीएचयू के रिटायर प्रोफेसर को बनाया निशाना, खाते से उड़ा लिए हजारों रुपये
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से पहले आनन्द कुमार केसरी की दुकान में आग लगी। आग की लपटों ने अरविंद केशरी व अजीत केशरी की दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति उतपन्न हो गई। अगल-बगल के घरों के लोगों ने अपना पम्प चालू कर आग की लपटों पर पानी डालना शुरू किया। वहीं रानीगंज बाजार सहित अगल बगल के युवाओं ने रानीगंज-सुरेमनपुर मार्ग को अवरुद्ध कर आग बुझाना शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण हो सका। उसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया। दशहरा मेला के मद्देनजर तीनों दुकानों में लगभग 25 लाख रुपये का सामान भरा हुआ था, जो जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें