फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कल दी धमकी आज हो गई FIR, सपा प्रत्याशी के खिलाफ एक्शन मोड में बलिया प्रशासन, लगाई गईं कई धाराएं

Sun, 28 Apr 2024 10:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सनातन पांडे सपा बसपा गठबंधन से बलिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार थे। उस चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त से लगभग 15000 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। उस समय मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर सपाइयों ने हंगामा किया था। सनातन पांडे का शनिवार को दिया गया विवादित बयान वर्ष 2019 की मतगणना से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सनातन पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी बनाए गए सनातन पांडेय को जिलाधिकारी को सीधे धमकी देना महंगा पड़ गया। शहर कोतवाली पुलिस ने समाज के मध्य शत्रुता, घृणा व वैमनस्यता पैदा करने और लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पर असर डालने आदि आरोपों में सनातन पांडे के खिलाफ में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सनातन पांडे ने मीडिया को दिए गए एक बयान में शनिवार को जिला प्रशासन को सीधी धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि इस बार जनता ने मुझे जिताया तो हमें कोई नहीं रोक पायेगा। 

मतगणना में यदि किसी तरीके की धांधली की गई तो वहां से या तो मेरी लाश निकलेगी या कलेक्टर की लाश निकलेगी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  बलिया में सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय ने डीएम को दी धमकी, कहा- मतगणना में धांधली हुई तो निकलेगी लाश
विज्ञापन


जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि किसी प्रत्याशी की ओर से अगर इस तरीके का बयान दिया गया है, तो एसपी से मामले की जांच कराई जाएगी और नियम अनुसार कार्रवाई होगी। रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने सनातन पांडे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में फिर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें