फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया शर्मशार: बेटी को बनाता था हवस का शिकार, दे रहा था धमकी; मां ने उठाया ये कदम

Sun, 30 Jun 2024 04:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की तहरीर मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। कलियुगी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलियुगी पिता ने खून के रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। कलियुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने मां को पूरी घटना बताई तो पीड़िता की मां ने अपने ही पति के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी बैरिया थाने में शनिवार रात दर्ज कराई।

विज्ञापन


घटना बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर चौकी अंतर्गत एक गांव की है। गांव निवासी शराबी पिता ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री को डरा-धमका कर लगातार तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। डर के मारे बेटी अपना मुंह बंद रखती थी।

परेशान बेटी ने शनिवार को पूरी घटना अपनी मां को बताई। मां ने जब पूरी घटना सुनी तो उसके पैर के नीचे से जमीन ही खिसक गई। बिना समय गंवाए पीड़िता की मां बेटी के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी। बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से रविवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह ट्रेन पड़कर बिहार भगाने के प्रयास में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें