फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पैसा डबल करने का लालच देकर 52 लाख लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के भृगु आश्रम निवासी जयप्रकाश पटवा व निधरिया निवासी रामबाबू वर्मा ने चार लोगों के खिलाफ कंपनी बनाकर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ितों का आरोप है कि धन डबल करने का झांसा देकर 52 लाख रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

रायल सिंबल रियल स्टेट एग्रोटेक कारपोरेशन लिमिटेड और रायल सिंबल निधि लिमिटेड के डायरेक्टर संजय कुमार चौरसिया, अजय चौरसिया निवासी अगरसंडा व मैनेजर अखिलेश मिश्रा और कर्मचारी अरविंद ठाकुर निवासी विजयीपुर के खिलाफ सदर कोतवाली के भृगु आश्रम निवासी जयप्रकाश पटवा व निधरिया निवासी रामबाबू वर्मा ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। जयप्रकाश पटवा ने दी तहरीर में आरोप लगाया की वर्ष 2016 में कंपनी में दस लाख रुपया निवेश कराया गया। समय पूरा होने के बाद कार्यालय गया तो वहां ताला बंद था। इन लोगों ने धोखाधड़ी कर धन का गबन किया है।
वहीं, फेफना थाना के निधरिया निवासी रामबाबू वर्मा ने दोनों कंपनी के डायरेक्टर संजय चौरसिया, अजय चौरसिया व मैनेजर अखिलेश पर कम दिन में पैसा डबल होने का झांसा देकर करीब 42 लाख रुपये निवेश कराने का आरोप लगाया। निवेश की धनराशि की मैच्योरिटी होने पर कार्यालय पहुंचा तो आरोपियों ने भुगतान का आश्वासन दिया। लेकिन भुगतान नहीं किया। कुछ दिन बाद कार्यालय बंद कर फरार हो गए। प्रभारी कोतवाल गिरजेश सिंह ने बताया की दोनों मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में दोनों डायरेक्टर पर 12 निवेशकों ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें