फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में पत्नी के साथ मिलकर की पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा (बलिया)। कोतवाली थाना क्षेत्र के चोरकैंड गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार रात शराब के नशे में धुत बेटे ने पत्नी के साथ मिल कर पिता की लाठी से पीट कर हत्या कर दी। मृतक के पौत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने हत्यारोपित बहू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चोरकैंड गांव निवासी रामजन्म राजभर (67) के तीन बेटे विनोद, प्रमोद और सबसे छोटा अशोक हैं। पिता और पुत्र सभी दिल्ली में काम करते हैं। रामजन्म और प्रमोद कुछ दिनों पूर्व घर आए थे। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह अशोक के घर पर खाना खा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच नशे में धुत प्रमोद अपनी पत्नी शांति देवी के साथ पहुंचा और कुछ विवाद के बाद दोनों ने पिता पर लाठी से हमला कर दिया। अशोक का परिवार उनके बचाव में आया तो दोनों ने उन्हें भी पीट कर घायल कर दिया। बाद में पुलिस की मदद से परिजन घायल रामजन्म को बांसडीह पीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रामजन्म की मौत हो गई। कोतवाल राजीव मिश्र ने बताया कि अशोक के पुत्र अंकित की तहरीर पर प्रमोद और शांति देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। प्रमोद की तलाश की जा रही है।
ये था विवाद
बांसडीह। ग्रामीणों ने बताया की रामजन्म सबसे छोटे बेटे अशोक के परिवार के साथ ही रहते थे। प्रमोद व अन्य के परिवार को कुछ देते भी नहीं थे। कुछ दिनों पूर्व ही रामजन्म ने अपने गांव की सात बिस्वा जमीन बेची थी। उसका रुपया भी अशोक को दे दिया था। प्रमोद व उसकी पत्नी शांति देवी रामजन्म से अपने हिस्से के रुपये मांग रहे थे। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें