फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने पुलिस ने छीना जिला प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज चौराहा पर पत्रकारों को रिहाई की मांग को लेकर जिला प्रशासन का पुतला दहन कर रहे छा? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पत्रकारों की रिहाई के लिए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के सदस्य बुधवार को नगर के टीडी कालेज चौराहा पर जिला प्रशासन का पुतला दहन करने पहुंचे। नारेबाजी करने लगे तभी कोतवाल प्रवीण सिंह पुलिस के साथ पहुंच गए और छात्रों से पुतला छीनना शुरू कर दिया। पुलिस और छात्रों काफी देर तक छीनाछपटी होती रही।
विज्ञापन

छात्रों को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि जिला प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए निर्दोष पत्रकारों को जेल भेजा है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। यदि पत्रकारों की रिहाई जल्द नहीं होती है तो हम लोग आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सिंटू यादव, आदित्य प्रताप सिंह योगी, प्रशांत पांडेय, अमित यादव, सूरज गुप्ता, प्रवीण सिंह, रोशन सिंह, रितेश पांडेय, अनुभव सिंह, मोहित चौधरी आदि सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें