फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल: कोई सही तो कोई बता रहा प्रायोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। सात मार्च को जैसे ही मतदान संपन्न हुआ और एग्जिट पोल आने शुरू हुआ फेफना विधानसभा में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया चाय पान की दुकानों पर नये सरकार को लेकर कयास लगाए जाने लगे तो सपा के समर्थक मायूस हो गए तो भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है।
विज्ञापन

फेफना विधानसभा को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। पूर्व अध्यापक अमरदेव राय ने कहा कि देश की मुख्य धारा की मीडिया में एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने की बात वास्तव में वाजिब है लेकिन यह एग्जिट पोल है एक्जैक्ट नहीं है हमें गुरुवार के दिन का इंतजार करना चाहिए। गोपाल उपाध्याय ने कहा कि इस बार का समीकरण भाजपा के पक्ष में है एग्जिट पोल इसी ओर इशारा करता है फेफना विधानसभा में उपेंद्र तिवारी के तीसरी बार जीत सुनिश्चित दिख रही है। रमेश कुमार राय ने कहा कि एग्जिट पोल अनेकों बार गलत साबित हुए हैं। इस बार भी गलत साबित होंगे। प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान है सरकार के खिलाफ ऐन्टीइन्कम्बेन्सी साफ दिखाई दे रही है। दस मार्च को नतीजे सपा के पक्ष में आएंगे। कमलेश राय ने कहा कि जब से एग्जिट पोल आया है कार्यकर्ताओं का हौसला दोगुना हो गया है। मूझे पूरा यकीन है कि योगी की सरकार फिर बनने जा रही है। पारस यादव ने कहा कि भाजपा झूठ की बुनियाद पर टिकी है। माहौल सपा के पक्ष में है दस मार्च को मतगणना के बाद सच्चाई सबके सामने होगी।
फेफना विधानसभा में भी सपा की धमाकेदार जीत दर्ज होगी। जयपाल यादव ने कहा कि एग्जिट पोल की विश्वसनीयता खत्म हो गई है इसकी बानगी देखने को मिल रही है कि पूरे प्रदेश में ईवीएम मशीन को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि एग्जिट पोल मनोरंजन का साधन बन गया है। सपा के कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ है मुझे पूरा विश्वास है कि दस मार्च को प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत से आ रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख समीर राय बादल ने कहा कि एग्जिट पोल सही है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। सपा के लोग मतगणना शुरू होने से पहले ही अपनी हार को देख कर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें