फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी को बधाई देना पड़ा भारी, दुबहर थानाध्यक्ष लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव के दौरान बलिया नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जीतने और कैबिनेट मंत्री बनने की अग्रिम बधाई देने दुबहर थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। एसपी ने चुनाव आयोग की अनुमति मिलने के बाद राजकुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर नरही थाने में तैनात अतुल कुमार मिश्र को कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ दिनों दुबहर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का बलिया नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को जीत और कैबिनेट मंत्री बनने की अग्रिम बधाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की संज्ञान लेते हुए एसपी राजकरन नय्यर ने उन्हें थाने से हटाने के लिए चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी गई थी। चुनाव आयोग की अनुमति पर दुबहर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, नरहीं थाने पर तैनात उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्र को दुबहर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें