फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी की मासिक बैठक कुंवर सिंह चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में हुई। समीक्षा जिला संयोजक अजय सिंह और जिला महामंत्री सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव ने की। इस दौरान चीनी सामान के बहिष्कार के लिए अपने-अपने घरों से चीनी सामान निकाल फेंकने का संकल्प लिया गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाकर चीना सामान का बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे दीपावली में मिट्टी के दीप जलाएं। गरीब कुम्हार भाइयों की कुछ बिक्री हो सके और वो त्योहार को खुशी से मना सकें। जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति ने पूरे विश्व को काफी पीछे पहुंचाने का घृणित कार्य किया है। राजीव गुप्ता, रोहित सिंह, अमित तिवारी, राजू सिंह चन्देल, सागर शेखर, सौरभ श्रीवास्तव, प्रज्ज्वल श्रीवास्तव, शक्ति सिंह, प्रधान सुनील पाल, अभिषेक गिरि, राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, मनीष वर्मा, अभिनय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें