फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को जल्द मिलेगा प्राप्त होगा 2650 मीट्रिक टन इफको डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में दिसंबर माह तक फॉस्फेटिक उर्वरकों का लक्ष्य 20 हजार मीट्रिक टन है। इसके सापेक्ष अब तक 18 हजार मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक प्राप्त हो चुका है। जनपद स्तर से सहकारिता क्षेत्र के लिए 2600 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक का मांगपत्र शासन को भेजा गया था। 7 दिसंबर को उड़ीसा के पारादीप पोर्ट से 2650 मीट्रिक टन डीएपी बलिया जनपद को प्राप्त हुआ है। फेफना रेक प्वाइंट पर इसके 10 दिसंबर को पहुंचने की संभावना है। इसे रैक प्वाइंट से सहकारी समितियों को भेजा जाएगा जहां किसानों को वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि उर्वरक दुकानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर खाद वितरण का कार्य कराया जा रहा है। अनियमितता बरतने पर जनपद रबी सीजन में 18 उर्वरक दुकानें निरस्त की गई है और एक दुकान सीज की गई है तथा एक नकली उर्वरक बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। उन विक्रेताओं की सूची तैयार की जा रही है जिनके पास मशीन स्टॉक और गोदाम में उपलब्ध स्टॉक में अंतर है। इनके खिलाफ एफआईआर की भी कार्रवाई होगी। किसान आधार नम्बर और जोत बही के माध्यम से उर्परक की खरीद अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं। उर्वरक संबंधी किसी भी समस्या के निस्तारण को जनपद स्तर पर उर्वरक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका मोबाइल नंबर 78 3988 2474 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें