फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस, एयरफोर्स, डीएलडब्ल्यू, हरियाणा सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष वालीबॉल प्रतियोगिता सेवा संघ इंटर कॉलेज सोहांव के खेल मैदान पर खेला जा रहा है। मंगलवार को खेले गए चार क्वार्टर फाइनल मैचों में चार टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

चौथे दिन के क्वार्टर फाइनल मैच में पंजाब पुलिस ने जाट रेजिमेंट बरेली को 3-2 से पराजित किया दूसरे मैच में इंडियन एयर फोर्स ने ओएनजीसी गुवहाटी को 3-0 से हराया। डीएलडब्ल्यू वाराणसी ने एनईआर गोरखपुर को 3-0 से हराया। चौथे मैच में हरियाणा ने सेन्ट्रल एक्साईज मुंबई को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे। मंगलवार की शाम पहले सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि भाजपा नेता वंशनारायण राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। पहला सेमीफाइनल मैच इंडियन एयर फोर्स बनाम डीएलडब्ल्यू वाराणसी के बीच खेला जा रहा था जब कि दूसरा सेमीफाइनल मैच हरियाणा बनाम पंजाब पुलिस के बीच रात में खेला जाएगा। फाइनल मैच बुधवार यानि आज खेला जाएगा। इस दौरान सेमीफाइनल मैच में वालीबॉल के खेल प्रेमियों द्वारा खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया जाता रहा। निर्णायक की भूमिका में उपेंद्र सिंह, डॉ विनोद सिंह संचालन नीरज राय ने किया। इस मौके पर भारतीय वालीबॉल महासंघ के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, डॉ अखिलेश राय, अक्षय कुमार राय, निरंजन राय, अमरदेव राय, शिवकुमार राय, संजय यादव, चन्देश्वर राय आदि रहे। क्रीड़ाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें