फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरोग्य मेले में डायरिया, बुखार के मरीजों की रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के ग्रामीणों क्षेत्रों के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। तेज धूप व गर्मी बढ़ने से उल्टी, दस्त, तेज बुखार, डायरिया, चर्म रोग के मरीजों की भीड़ रही। मेले में इलाज कराने 3247 मरीज पहुंचे। गंभीर पाए गए 11 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

इंदरपुर: स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक नदारद रहे। न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर स्टाफ नर्स ने मरीजों की जांच कर दवा दी। न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर आयुष चिकित्सक डाॅ. अजीत कुमार, होमियोपैथिक चिकित्सक डाॅ. अरुण कुमार व डाॅ. विनय मिश्र ने मरीजों की जांच कर दवा दी। न्यू पीएचसी बछईपुर में प्रभारी डाॅ. अखिलेश चौहान, न्यू पीएचसी मालीपुर में आयुष चिकित्सक डाॅ. खालिद, न्यू पीएचसी किशोरगंज में फार्मासिस्ट अजय नारायण सिंह ने इलाज किया। डाॅ. विनय कुमार मिश्र ने बताया कि इस समय एलर्जी व पेट दर्द व डायरिया के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। लालगंज: न्यू पीएचसी लालगंज पर दो साल से अधिक समय से बिना डाक्टर के वार्डबॉय के सहारे ही आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। वार्डबॉय संजय तिवारी ने बताया कि सात लोग इलाज के लिए आए थे। जांच कर दवा दी गई। नगरा स्वास्थ्य केंद्र पर 52 मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सिंह के साथ डॉ. रामध्यान, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, आयुष के डॉ. आशुतोष यादव, डॉ. अभिमन्यु यादव अादि मौजूद रहे।
घोघा। खरौनी न्यू पीएचसी पर 24 मरीजों का इलाज व दवा वितरित की गई। चितबड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टर मुहम्मद शाहिद ने 30 मरीजों का उपचार किया। चिलकहर पीएचसी पर संविदा डॉक्टर आरके प्रजापति ने 65 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें