फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो दिन से पारा 41 के पार, दिनभर तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बदलता जा रहा है। तीन दिनों से तीखी धूप हो रही है। दो दिन से तापमान 41 डिग्री के पार है। रविवार को उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोग बेहाल रह। हालांकि दोपहर बाद मौसम बदला। वातावरण में धूल के साथ ही बादलों के आने-जाने से धूप व छांव होती रही।
विज्ञापन

तल्ख धूप की आंच में बादल भी मुरझाये-मुरझाये ही रहे। पूरे दिन हवा में गरमी जारी रही और जब-जब धूप टकराती चुनचुनाहट दे रही थी। उमस अधिक रहने से लोग दिन भर बेचैन रहे। सड़कों पर आवश्यक कार्यों से निकले लोगों को मौसम की बेरुखी से परेशानी हुई। इधर रात के समय हो रही बिजली कटौती सो लोगों का जीना और दुश्वार हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 29.5 रहा डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने 14 से 16 मई तक लू की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें