फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 इंडीकेटर पर परखा जाएगा आकांक्षात्मक ब्लाकों का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्ययोजना बनाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चयनित जनपद के आठ आकांक्षात्मक ब्लाकों के विकास को अब शासन के 49 इंडीकेंटर्स पर तौला जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए गाइड लाइन बनाकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेज दी गई है। अब इन इंडीकेटर्स पर विभागों को चल रहे विकास कार्यों की प्रगति बतानी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नीति आयोग के सहयोग व सामंजस्य से जिस तरह उत्तर प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक (पिछड़े) जिलों की कार्ययोजना बनाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, उसी तर्ज पर प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लाक को चयनित किया गया था। इसमें जनपद के भी आठ ब्लाकों को शामिल किया गया है। चयनित ब्लॉकों में चिलकहर, मनियर, बांसडीह, रसड़ा, पंदह, गड़वार, हनुमानगढ़ और सोहांव शामिल हैं। चयनित ब्लॉकों में चिकित्सा एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत और संरचना से संबंधित योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। अब इसके लिए 49 इंडिकेटर निर्धारित किए गए हैं। इंडिकेटर के आधार पर उक्त योजनाओं की प्रगति जांची जाएगी। विकास कार्यन कराने वाले विभागों को इन्हीं इंडीकेटर्स के आधार पर विकास कार्यों की प्रगति फ़ीड करनी होगी। इस पर अधिकारियों की ओर से नजर रखी जाएगी।
इन विभागों को कराना है काम
बलिया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, कृषि, कृषि विपणन एवं व्यापार, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुधन, ग्राम्य विकास, संस्थागत वित्त, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, ऊर्जा, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, पंचायतीराज, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें