दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रसड़ा : नगरा मार्ग स्थित राघोपुर के समीप सोमवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नगर के कासिमाबाद बस स्टैंड के निवासी गोलू (20) पुत्र शम्भू छितौनी निवासी नर्तकी लिली(21) बाइक से जा रही थे। अभी वे राघोपुर चट्टी के समीप पहुंचे ही थे कि इसी बीच नगरा की ओर से रसड़ा की तरफ आ रही बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर नगरा थाना के डिहवा निवासी अभिषेक यादव (17) पुत्र देवेंद्र यादव डिहवां निवासी अंकित (16) पुत्र जयप्रकाश गंभीर रुप से घायल हो गए।
सभी घायलों को आसपास के लोगों ने सीएचसी रसड़ा पहुंचाया जहां अभिषेक की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बेल्थरारोड: उधर उंभाव थाना क्षेत्र के भागलपुर सेतु के पास सोमवार को पेट्रोल पंप के सामने कुत्ते को बचाने में बाइक पलट गई, जिससे देवरिया जिला निवासी बाइक सवार अबताब (22) भाई अशरफ (18) और माता शबनम (45) गंभीर रूप से घायल हो गए7 घायलों का इलाज तुर्तीपार में निजी चिकित्सालय में कराने के बाद गोरखपुर स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया। आफताब की हालत गंभीर है ।देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी दो भाई अपने मां के साथ बाइक पर सवार हो बेल्थरारोड की ओर आ रहे थे, कि भागलपुर सेतु पार करने के बाद पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार कर रहे कुत्ते को बचाने में बाइक सड़क किनारे पलट गई ।