फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिल काट घुसे लुटेरे, लाखों लूटे

Mon, 11 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बलिया
विज्ञापन
बदमाशो द्वारा लूटपाट के बाद बिखरा सामान
विज्ञापन
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव में शनिवार की रात मकान के पीछे की ग्रिल काटकर घर में घुसे लुटेरों ने दंपती को असलहा सटाकर लाखों के आभूषण और नकदी समेट ले गए। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन


इलाके में लुटेरोें पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। लोहटा गांव में मनबढ़ लुटेरे शनिवार की रात  सर्वदेव सिंह के मकान के पिछले हिस्से की खिड़की का ग्रिल काट कर घुसे और सामान समेटने लगे। लुटेरों की आहट से सर्वदेव सिंह के पुत्र और बहू की नींद खुल गई। वे कमरे के बाहर झांकने लगे तो लुटेरों ने असलहा सटा दिया। उनको शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर भयभीत कर दिया।

उसके बाद बहू से सोने की दो चेन, कान की बाली, मंगलसूत्र एक, दो हार, चार अंगूठियां, मांगटीका, चांदी की पायल और 50 हजार रुपये की नकदी छीन लिया। उसके साथियों ने कीमती कपड़े, कांसे और पीतल के बरतन समेट कर चलते बने। लुटेरों के जाने के काफी देर बाद घर वालों ने शोर मचाना शुरू किया। उसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें