उसे बचाने का प्रयास करते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आग बुझाने में पिता का हाथ भी झुलस गया। पिता ने बताया कि पड़ोस का युवक कृष्णा गुप्ता किशोरी को काफी दिनों से तंग कर रहा था। इस बात की शिकायत युवक के परिजनों से कई बार की गई थी, बावजूद उसकी आदत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।