आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हेलो गैंग के आइडिया से चयन के नाम पर ठगी का जाल बुना था। इंस्पेक्टर बाह बीआर दीक्षित ने बताया कि पूछताछ में केनरा बैंक जरार, स्टेट बैंक बाह के दो खातों में ठगी की रकम जमा कराने का मामला पकड़ में आया है। दोनों खातों को फ्रीज कराने के साथ ही दूसरे खातों को खंगाला जा रहा है। गिरोह में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसकी जांच की जा रही है
हेलो गैंग के पांच सदस्य अभी भी गिरफ्त से दूर
जैतपुर के तड़हेता गांव के समीप यमुना के बीहड़ से देशभर चल रहे साइबर ठगी के खेल का 27 अगस्त को साइबर सेल और जैतपुर पुलिस ने भंडाफोड़ कर 2 नाबालिगों समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान बीहड़ में बनी राजपूत, ब्रजेश सिंह, नंद किशोर, सुनील, रामज्ञान आदि भाग निकले थे। 3 महीने बीतने को हैं, पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
जैतपुर के तड़हेता गांव के बीहड़ से महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड से लेकर यूपी के विभिन्न जिलों तक नौकरी, स्पा सर्विस, वर्क फ्रॉम होम, इंटरनेट बिल में छूट, रिवार्ड प्वॉइंट को कैश कराने के चल रहे खेल का खुलासा साइबर सेल और जैतपुर पुलिस ने किया था।
पुलिस ने तड़हेता गांव के कमलेश कुमार, प्रेमपाल, मान सिंह, खुशीलाल, आशीष, गौरव राजपूत, हुकुम सिंह, मनीष, घनश्याम, परमार, लाइन पार फिरोजाबाद के इमरती नगर के फौरन सिंह को दो नाबालिगों समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आठ सितंबर को सिविल लाइन, इटावा के कौशल को पकड़ा गया था।