फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा का सिर काट कर फेंका

Sat, 12 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के रौवा चवर गांव में गुरुवार देर शाम खेत की सिंचाई करने गई संपतिया देवी (65) की गला काटकर हत्या कर दी गई। रात आठ बजे के बाद जब बहू खाना लेकर खेत में पहुंची, तो खून से लथपथ धड़ देखकर अवाक रह गई। सिर का कहीं अता-पता नहीं था। बहू के शोर पर गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा सहित अन्य अधिकारी डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अंधेरा होने के कारण सिर नहीं मिल सका। दूसरे दिन सुबह पुलिस ने डाग स्क्वायड की मदद से सिर बगल के खेत से बरामद कर लिया। बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है।


कोतवाली क्षेत्र के रौवा चवर गांव निवासी संपतिया देवी (65) पत्नी स्व. महंगी राजभर बहू के साथ गेहूं की सिंचाई करने नलकूप पर गई थी। सास और बहू मिलकर पानी के लिए पाइप बिछाने के बाद खेत में सिंचाई कर रही थीं। अंधेरा होने पर सास ने बहू को खाना लाने के लिए घर भेज दिया। भोजन लेकर जब बहू नलकूप पर पहुंची तो खून से सना धड़ देखकर स्तब्ध रह गई। बेटे लुधन राजभर ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में हत्या की तहरीर दी। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर गांव के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमीन विवाद के कारण महिला की हत्या की गई थी। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें