ब्राजील में 16 साल की लड़की से गैंगरेप
- फोटो : BBC
क्षेत्र के कसबा बुढ़वा बाबा स्थान के समीप एक मक्के के खेत में बुधवार की सुबह एक अर्धविक्षिप्त महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार निवासी मीरा देवी पत्नी रामगुलाम गोंड के रूप में की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
कसबा स्थित उत्तर टोला निवासी सोमारू गोंड की पुत्री मीरा की शादी लगभग 25 वर्ष सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार निवासी रामगुलाम गोंड के साथ हुई थी। प्रेतबाधा और अर्धविक्षिप्त होने के कारण महिला नवका बाबा स्थान पर अक्सर आया-जाया करती थी।
बुधवार की सुबह बुढ़वा बाबा के स्थान के बगल में लगे मक्के के खेत में चारा काटने गए एक वृद्ध ने महिला का शव देखा। यह बात धीरे-धीरे इलाके क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। इसी बीच मृतका के भाई हीरालाल ने अपनी बहन मीरा के रूप में की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस बाबत सीओ बांसडीह लक्षीराम यादव ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी।
क्षेत्र के बुढ़वा बाबा के स्थान पर हुई अर्ध विक्षिप्त महिला के मौत के मामले में मनियर पुलिस भले ही हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांचकर कार्रवाई में जुटी है। लेकिन लोगों की माने में मृतका मीरा देवी की मौत संदेह के घेरे में है।
कारण की मृतका के गले में उसी के साड़ी को लपेटा हुआ देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि महिला को गला दबाकर हत्या की गई है। चर्चा यह भी है कि उक्त महिला के साथ मक्के के खेत में दुष्कर्म करने के बाद मौत के घाट उतार दिया गया। महिला पांच बच्चे सुभावती (20), सुरेंद्र (17), जीउत (13), कुमारी सुधा (8), धानमुनी (5) हैं। जिसमें सुभावती की शादी हो चुकी है।