जनपद की पुलिस की उदासीनता का जीता जागता उदाहरण बुधवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिला। जहां युवती के दरवाजे पर छेड़खानी करने वाले चार आरोपियों ने तोड़फोड़ की और जमकर उत्पात मचाया। इसकी सूचना पीड़िता के भाई ने सिकंदरपुर एसओ के मोबाइल पर दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती बुधवार को 31 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे भोजन लेकर परिवार के लोगों को खिलाने के लिए डेरा पर जा रही थी। तभी गांव के ही चार युवक रास्ते में उसे घेरकर अश्लील हरकत करने लगे।
इसपर युवती ने शोर मचाना शुरू किया। युवती की शोर सुन डेरे पर बैठे पिता और चाचा लाठी-डंडा लेकर दौड़े। इतने में युवक भाग निकले घटना की। सूचना युवती के पिता और चाचा ने तत्काल 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दी।
डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की और चारों युवकों के घर पर दबिश दिया लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस की उदासीनता के कारण चारों आरोपी बुधवार को करीब 1.30 बजे युवती के घर पहुंच और तोड़फोड़ करने के साथ ही जमकर उत्पात मचाया। जिसकी सूचना सिकंदरपुर थानाध्यक्ष के मोबाइल सूचना दी गई।
लेकिन उन्होंने कुछ देर में आने की बात कह नहीं पहुंचे। जिससे युवती का पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़िता ने एसपी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत सीओ सिकंदरपुर श्याम देव ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा मामला है तो एसओ से पूछताछ की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।