फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने साइकल में मारी टक्कर, दो की मौत

Wed, 12 Oct 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
विजया दशमी की पूर्व संध्या पर सोमवार को नगरा-भीमपुरा मार्ग पर इंग्लिशिया गांव के पास कार एक साइकल सवार को टक्कर मारने के बाद नीम के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में साइकल सवार सहित कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक साइकल सवार तथा कार में बैठा एक युवक मर चुका था।
विज्ञापन


वहीं गंभीर रूप से घायल अन्य युवक को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए। बाद में तहसीलदार के आर्थिक आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। कसेसर निवासी राज वर्मा (20) इंडिगो कार से अपने चालक राजेश (25) के साथ नगरा दशहरा का मेला देखने आ रहा था।

ताड़ीबड़ा गांव के पास राजेश खुद कार चलाने लगे। इसी बीच इंग्लिशिया गांव के पास मेला देखने जा रहे साइकल सवार बनजरिया निवासी 55 वर्षीय अक्षय कुमार चौहान को टक्कर मार दिया। इसके बाद कार असंतुलित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। जिससे अक्षय कुमार के साथ ही कार में बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसी बीच मौके पर ही मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के पुरहर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी चालक राजेश तथा अक्षय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणाें ने पुलिस को दी। पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेने के बाद अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया। वहीं राज वर्मा की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना जैसे ही बनजरिया गांव में पहुंची तो सैकड़ों लोग नगरा-भीमपुरा मार्ग पर आ पहुंचे और सड़क पर धरने पर बैठ गए। तहसीलदार रसड़ा के आर्थिक आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना  समाप्त किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें