फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर की फायरिंग

Mon, 08 Aug 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
kalwari firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के आसमान ठोठा गांव के ग्राम प्रधान पर अज्ञात बदमाशों ने रविवार की देर शाम फायर झोंक दिया, जिससे वे बाल-बाल बच गए। ग्राम प्रधान गायघाट में किसी कार्यक्रम में शिरकत कर घर वापस आ रहे थे तभी घटना को अंजाम दिया गया। घटना की तहरीर ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन



आसमान ठोठा निवासी ग्राम प्रधान राजेश पांडेय अपने मित्र सुनील मिश्रा रविवार की शाम रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में किसी कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद देर शाम ग्राम प्रधान अपने मित्र के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। ग्राम प्रधान जैसे ही अपने घर के पास पहुंचे वैसे ही पहले घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनके उपर फायर झोंक दिया।

लेकिन संयोग अच्छा रहा कि गोली नहीं लगी। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते बदमाश भागने में सफल रहे। घटना स्थल से ही ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेने के बाद छानबीन में जुट गई। ग्राम प्रधान ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें