फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ऑनलाइन पैसे निकाले फिर फोन कर बताया भी

Wed, 16 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव निवासी तारकेश्वर मिश्र एसबीआई बलिया के उपभोक्ता हैं। उनके खाते से हैकर ने पहले तो ऑनलाइन रुपये निकाल लिए और इसके बाद फोन कर मैसेज देखने को भी कहा। हैकर ने महेंद्र के खाते से साढ़े आठ हजार रुपये निकाला है।
विज्ञापन


अभी 15 दिन पहले भी एक उपभोक्ता के खाते से साढ़े  नौ हजार रुपये निकाले गए थे। तारकेश्वर मिश्र ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसके मोबाइल पर फोन आया। दूसरी ओर से एक व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। साथ ही कहा कि आपके पुराने एटीएम की जगह नया एटीएम जारी करना है।

इसलिए अपना पुराने एटीएम पर लिखा नंबर और पिन कोड बताएं। इस पर तारकेश्वर ने उसके पूछे अनुसार सारी जानकारी दे दी। थोड़ी ही देर बाद फिर से फोन आया कि मोबाइल पर मैसेज चेक कर लें। जब तारकेश्वर ने मैसेज देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


खाते से साढ़े आठ हजार रुपये निकाले जा चुके थे। उसने खाता भी चेक किया तो रुपये कम मिले। एक ऐसी ही घटना लगभग 15 दिन पहले भी घटी थी। विशुनपुरा गांव निवासी खाताधारक आशा बहु उषा देवी पत्नी शंभू चौबे के खाते से 95000 निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें