बक्सर में दयाशंकर को गिरफ्तार करने के बाद भरौली में बोलेरो से लेकर जाने की तैयारी में लखनऊ एसटीएफ।
- फोटो : balia
लखनऊ एसटीएफ ने बक्सर के चीनी मिल मोहल्ले से शुक्रवार को भाजपा के निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद गोपनीयता बरती।गिरफ्तारी में पांच सफेद गाड़ियां, चार स्कार्पियो और एक बोलेरो इस्तेमाल की गई। चार गाड़ियां बिना नंबर की थीं। बिहार में गाड़ी से नीली बत्ती उतार दी गई थी। गिरफ्तारी के बाद भरौली आने पर गाड़ियों पर नीली बत्ती लगाई गई। दयाशंकर सिंह को मऊ ले जाने के लिए रणनीति तय की जा रही थी। बोलेरो में पीछे बैठे दयाशंकर सिंह को एक स्कार्पियो के साथ फेफना की तरफ भेज दिया गया, जबकि तीन गाड़ियां गाजीपुर की तरफ चली गई।
पुलिस टीम दयाशंकर सिंह को ले जाने में गोपनीयता बरत रही थी। टीम के सदस्य कुछ भी बताने से इनकार कर रहे थे। मालूम हो कि मायावती-दयाशंकर प्रकरण को लेकर जिले में गहमा-गहमी का माहौल है। जहां बसपाजन दयाशंकर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे, वहीं भाजपा और अन्य छात्र संगठन मायावती व अन्य बसपा नेताओं की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाए हुए हैं।