फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास की प्रतिमा की गई क्षतिग्रस्त, मौके पर पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकहां गांव में नवनिर्मित रविदास की मूर्ति को मंगलवार की रात्रि अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि तीन दिन पहले पकहां के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित ग्राम सभा की जमीन में पूजा पाठ के करने के बाद रविदास के मूर्ति स्थापित की गई। इसके बाद मंगलवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जब राहगीरों ने देखा कि रविदास की मूर्ति टूटी है तो उसे पुन: उठाकर स्थापित स्थान पर रख दिया। इसकी जानकारी जब गांव वालों को हुई तो मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। गांव के राजेश राम का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों की ओर से गांव का माहौल खराब करने के लिए इस तरह का घटना की गई है। गांव के ही बैजनाथ राम ने कहा कि रविदास की मूर्ति क्षतिग्रस्त होना अशुभ माना जाता है यह एक निंदनीय घटना है। इस बाबत एसओ सहतवार हरिराम मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। तहरीर अभी तक नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें