फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन मड़हे समेत हजारों रुपये नगदी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव के गरीब बस्ती में अज्ञात कारण से शुक्रवार की रात दो परिवारों के तीन रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। इसमें तीन बकरियां जल कर मर गईं। इसके अलावा मड़हे में रखे खाद्यान, कपड़े, इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जल कर राख हो गए। ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इब्राहिमपट्टी गांव के गरीब बस्ती में कौशल्या देवी व श्याम बिहारी का परिवार शुक्रवार की रात घर में सो रहा था। इसी बीच कौशल्या के मड़हे में आग की लपटे उठने लगीं। अभी लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर सटे श्याम बिहारी की झोपड़ी को भी अपने जद में ले लिया। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर पहुंचे लोगों के घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में कौशल्या देवी के मड़हे में बंधी तीन बकरियां जल कर मर गईं। इसके साथ ही खाद्यान, कपड़ा व इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित 20 हजार रुपए जल गए। वहीं, श्याम बिहारी के सात हजार रुपए नगद, रजाई-गद्दा अन्य सामान जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी होने पर हल्का लेखपाल राजू कुमार व राम सिंगार मौके पर पहुंचे और अगलगी में हुए नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें