फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश डकैतों ने असलहे के बल आतंकित कर की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के एलासगढ़ निवासी दीना तुरहा के घर पर बुधवार की रात नकाबपोशों ने धावा बोलकर असलहे के बल पर मारपीट व आतंकित कर लाखों रुपये के गहने व कीमती सामान लूट लिया। सूचना के बाद लबालब भरे पानी होने के कारण मौके पर पुलिस पहुंचने में नाकाम रही। गुरुवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि यह लूट की घटना नहीं है। दो तीन चोर पंपिंग सेट इंजन चुरा कर ले जा रहे थे, पीड़ित द्वारा टार्च जलाने पर उसे मारापीटा।
विज्ञापन

एलासगढ़ निवासी दीनानाथ तुरहा का परिवार प्रतिदिन की भांति बुधवार को भोजन करने के बाद सो गए। रात में करीब 11 बजे आधे दर्जन की संख्या में नकाबपोश असलहाधारी पीड़ित के घर पर पहुंचे। मकान के आसपास पानी भरा होने से वे नाव से पहुंचे थे। आहट पाकर परिजन जग गए। लेकिन डकैतों ने दरवाजे पर सोए दीनानाथ व भोला को असलहा सटाकर जमकर पिटाई की। डकैतों ने पहले मोबाइल छीना फिर घर में घुसकर महिलाओं व युवतियों से अभद्रता करते हुए शरीर से गहने उतरवाये। इस दौरान घर में रखे गहने व कीमती सामान भी ले लिया। लूटपाट करने के बाद डकैत आराम से नाव पर सवार होकर वापस चले गए। पीड़ितों ने दूसरे के मोबाइल से रात में ही पुलिस को सूचना दी। लेकिन रास्ते में पानी होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंचने में नाकाम रही और वापस चली गई। गुरुवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी गई। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह ने डकैती की घटना को खारिज करते हुए कहा कि एसओ मौके पर गए थे, जहां जांच में पता चला कि दो-तीन की संख्या में चोर इंजन लादकर ले जा रहे थे। इस दौरान पीड़ित ने टार्च जला दिया। इसी को लेकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें