बेल्थरारोड (बलिया)। रेलवे स्टेशन की पूर्वी केबिन के आगे और कुंडैल ढाले के बीच गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां नाजुक हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उभांव थाना क्षेत्र के कुंडैल निवासी इफ्तेखार (28) गुरुवार की सुबह कान में ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे लाइन के किनारे से होकर कुंडैल ढाले की ओर जा रहा था, इस बीच पीछे से तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे युवक घायल हो गया। उसका इलाज मऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है।