फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगलगी में वृद्घ महिला की मौत, लाखों की सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। सागरपाली चट्टी पर स्थित किराने की दुकान के गोदाम में सोमवार रात नौ बजे शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग फैलने से ऊपरी मंजिल में फंसी दो महिलाओं समेत पांच लोगों को फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बचा लिया, जबकि वृद्ध महिला की झुलसकर मौत हो गई। घटना में लाखों का सामान भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन

अशोक श्रीवास्तव का सागरपाली चट्टी पर घर है। अंडर ग्राउंड में गोदाम, प्रथम तल पर किराने की दुकान तथा ऊपरी तल पर उनका परिवार रहता है। सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही आग दुकान और ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की और फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग और कई थानों की फोर्स पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह भी पहुंच गए। इस दौरान घर में फंसे दो महिला समेत पांच लोगों को फोर्स ने बाहर निकाल लिया, जबकि अशोक की मां गायत्री देवी (80) की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घंटों बाद आग बुझाई गई। अशोक के अनुसार घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें