फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई में सिपाही निलंबित

Tue, 07 Aug 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के भरवलपर्वता गांव निवासी युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने डायल-100 के सिपाही को निलंबित कर सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घायल सुदर्शन का इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। जहा उसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित के पिता ने दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किए जाने की मांग की है।

बता दें कि सोमवार को भरवल पर्वता गांव में पंचायत के दौरान विवाद की सूचना पाकर डायल 100 के एक सिपाही व होमगार्ड बाइक से गांव में पहुंचे थे। गांव वालों का कहना है कि पंचायत समाप्त हो गई थी। सिपाही और होमगार्ड एक महिला से किनारे में बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उसी समय 20 वर्षीय सुदर्शन पुत्र रामकरन बेलदार अपनी मोबाइल के साथ पुलिस वालों की नजर में आ गया। वीडियो बनाने के शक में मोबाइल छीन कर उसे मारते-पिटते हुए बाइक पर बिठाकर सिपाही चल दिया।

टाड़ा में बैंक आफ बड़ौदा के शाखा के सामने युवक की इस कदर पिटाई की कि वह अचेत हो गया। उसके बाद उसे सीएचसी मलौली में छोड़ कर भाग निकले। इस घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए।

अस्पताल पर गांव वालों को एसओ संतोष तिवारी ने समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्राम प्रधान संतोष चौहान ने कहा कि युवक के साथ पुलिस के कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।

सीओ एके मिश्र ने बताया कि सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी का केस दर्ज किया गया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की पिटाई के मामले में सिपाही रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें