फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो सगे भाईयों समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/रसड़ा। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो सगे भाईयों समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बेल्थरा रोड के उभाव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर बुधवार की शाम हल्दीरामपुर चट्टी के पास अनियंत्रित बस के धक्के से बाईक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उभाव थाना क्षेत्र के शाह कुन्डैल निवासी पल्लू (30) और सफ़रुद्दीन (25) सगे भाई बलिया से सिकंदरपुर मार्ग होकर बेल्थरारोड की ओर आ रहे थे कि हल्दी रामपुर चट्टी के पास तेज गति की अनियंत्रित बस ने ओवरटेक कर पास लेते समय बाइक को धक्का दे दिया। जिससे बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। जिससे बाइक सवार दोनों भाई के सिर और शारीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। दोनों भाइयों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद बस समेत चालक भाग निकला ।
रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार चट्टी के समीप बुधवार की सुबह स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में बाइक सवार अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। बीएसएनएल कर्मचारी व भीमपुरा थाना क्षेत्र के सावापार निवासी श्रीकांत सिंह (55) बाइक पर एक युवक को बैठाकर अठिलापुरा ड्यूटी पर जा रहे थे। पकवाइनार चट्टी के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो बाइक में धक्का मारते हुए निकली गई। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी के डाक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्तपाल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें