फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए में सीटें बढ़ाने को लेकर धरना आज

Thu, 10 Aug 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय का लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को छात्र महासंघ के छात्र-छात्राओं ने तहसील पहुंच उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार को सौंपा। कहा कि बीते सत्र में कॉलेज में 240 बच्चों को बीए में दाखिला दिया गया था। लेकिन, इस सत्र में सीटें घटाकर 120 कर दी गईं। अगर, सीटें नहीं बढ़ाई गई तो कई बच्चे पढ़ाई से वंचित हो जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से बीए में सीटें बढ़ाने की मांग की। छात्र महासंघ के सचिव दीपांशु रावत ने बताया कि सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर आज बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राएं कालेज गेट पर धरना देंगे। वहां छात्रसंघ उपाध्यक्ष अजय कठायत, परवेज पटौदी, हेमंत नेगी, मयंक अग्रवाल, ज्योति दास, भाष्कर राना, हीरा चंद, सूरज गोस्वामी आदि थे। 

विवि के निरीक्षण पैनल के आधार पर हो रहे दाखिले
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि कुमाऊं विवि के अस्थायी संबद्धता के लिए पैनल निरीक्षण ने स्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र शिक्षा शास्त्र, राजनीति शास्त्र और इतिहास के प्रत्येक विषय के लिए वर्ष 2014-15, 2015-16 एवं 2016-17 के लिए कुल 120 सीटों की स्वीकृति प्रदान की थी।
विज्ञापन


इसके आधार पर अधिकतम 120 विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जा सकता है। इस बार उच्च शिक्षा निदेशक ने मानक से अधिक प्रवेश न देने के निर्देश दिए हैं। जो छात्र प्रवेश से वंचित हो रहे हैं, उन्हें उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय में प्रवेश दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें