सिकंदरपुर। थानाक्षेत्र के डूहा गांव निवासी 35 वर्षीय युवक मंगलवार की शाम घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
ड़ुहा गांव निवासी बृजेश राजभर की पत्नी सुमित्रा अपने 6 वर्षीय पुत्र बुधन तथा पांच वर्षीय पुत्री मुन्नी व तीन वर्षीय रानी के साथ लगभग एक साल से मायके खरवानिया जिला देवरिया में रह रही थी। बृजेश के घर उनके छोटे भाई वीरेंद्र की शादी 18 जून को होने की वजह से बृजेश अपनी पत्नी को लाने नदी उस पार अपने ससुराल गया था कि मंगलवार की शाम घर आने से पहले वह नदी में नहाने चला गया। नहाते नहाते अचानक डूबने लगा, आसपास के लोगों की निगाह जब तक उस पर पड़ी तब तक वह डूब चुका था। अगल बगल के मौजूद लोगों द्वारा घंटो प्रयास के बाद उसको बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराना चाही, लेकिन परिवारवाले पंचनामा बनाकर शव को घर लेकर चले गए।